Posts

Showing posts from April, 2023

पहले वो आए German Lutheran Pastor Martin Niemoller

Image
मार्टिन नीमोलर एक जर्मन लूथरन पादरी और धर्मशास्त्री थे, जिनका जन्म 1892 में जर्मनी में हुआ था। उनके लिखी कविता की पंक्तियां आज भी दोहराई जाती हैं और कई महीनों में वह सही साबित हो रही हैं। German Lutheran Pastor Martin Niemoller पहले वे कम्युनिस्टों के लिए आए, और मैं कुछ नहीं बोला, क्योंकि मैं कम्युनिस्ट नहीं था। फिर वे आए समाजवादियों के लिए, और मैं कुछ नहीं बोला, क्योंकि मैं समाजवादी नहीं था। फिर वे ट्रेड यूनियन वालों के लिए आए, और मैं कुछ नहीं बोला, क्योंकि मैं ट्रेड यूनियनिस्ट नहीं था। तब वे यहूदियों को लेने आए, और मैं कुछ न बोला, क्योंकि मैं यहूदी न था। फिर वे मेरे लिए आए, और मेरे लिए बोलने वाला, कोई नहीं बचा था। मार्टिन नीमोलर एक जर्मन लूथरन पादरी और धर्मशास्त्री थे, जिनका जन्म 1892 में जर्मनी के लिपस्टैड में हुआ था। नीमोलर कम्युनिस्ट विरोधी थे और एडॉल्फ हिटलर के सत्ता में आने का समर्थन करते थे। लेकिन सत्ता में आने के बाद जब हिटलर ने धर्म पर राज्य की सर्वोच्चता पर जोर दिया, तो निमोलर का मोहभंग हो गया। वह हिटलर के विरोधी जर्मन पादरियों के एक समूह का नेता बन गया। 1937 में उन्हें गिरफ