राष्ट्रीय किसान दिवस Rashtriy Kisan Divas

23 दिसंबर किसान दिवस 🌾* National farmer day 23 December *🌹 पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह // जयंती 🌹* पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जन्म : 23 दिसंबर 1902 मृत्यु : 29 मई 1987 पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन पर मनाया जाता है किसान दिवस। पूर्व पीएम ने किसानों के हित में उठाए थे कई कल्याणकारी कदम। 23 दिसंबर 1978 को किसान ट्रस्ट की हुई थी स्थापना। 23 दिसंबर को 'किसान दिवस' है, जो दर्शाता है भारत में किसानों के लिए एक खास दिन समर्पित है। देश में 23 दिसंबर को किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है। क्योंकि अन्नदाता की वजह से ही देश कभी भूखा नहीं रहता। किसानों के सम्मान और उनके प्रति अपना आभार प्रकट करने के लिए इस दिन को 'किसान दिवस' के रूप में मनाया जाता है। इस दिन का पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह से भी खास कनेक्शन है। >> लागू की कल्याणकारी नीतियां << 23 दिसंबर के ही दिन भारत के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्म हुआ था, जिन्होंने किसानों के कल्याण और उनकी स्थितियों को सुधारने के लिए कई नीतियों की शुरुआत की थी। आपको बता दें कि चौधरी चरण सिंह 28 जुल...